फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजा सनम मधुर चांदनी’ पर झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गेयटी थियेटर में सोमवार को आरुषि स्कूल न्यू शिमला के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवासन जोशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें नसर्री कक्षा के वैष्णवी, अदिति, प्रबल, सोनाक्षी, भव्या, सानवी, डोमेश, रीतिवक, लक्ष्य, सूर्या और अहमद ने आजा सनम मधुर चांदनी में गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। केजी के मामनी, अनाया, रिमशा, लक्की, दक्ष, प्रीति, पूर्वा, सूरज, पलक, अभय, जूनी, परीधि और प्रीति ने छमक छल्लो गीत और प्रीत जहां की रीत सदा आदि गीतों पर डांस की प्रस्तुति देकर खूब रंग जमाया। पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर काव्य रचना प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों ने शिक्षा सबका अधिकार पर लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। स्पेशल स्कूल के छात्रों में वंशिका, कशिश, हितेश, प्रशांत, मोक्ष, अर्थव, दिव्यज्ञान और राहुल ने भी नृत्य कर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डोमेश, हरसुल, सुनाक्षी, अरमान, महक, अरचना, सूरज, जुल्फीकार, राहुल, गुनगुन, जगत, सान्या, किरण, सात्विक, पारूल और हिमाना ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया और बधाई दी। नर्सरी कक्षा के योग्यता, हर्षल, सुनाक्षी, अदिति, केजी कक्षा के पलक, अनुराधा, दक्ष, पहली कक्षा के प्रेरणा, आरुषि, सौरव, हिमानी, राहुल और दूसरी कक्षा के कार्तिक, गुनगुन, अरचना, प्रार्ची और मानव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या नीलम विज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें