शिमला। एनएसयूआई की विवि इकाई ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मंगलवार को परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसमें महासचिव मनोज चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने परिसर के हर विभाग और शाखाओं में जाकर मतदाता कर्मचारियों और छात्रों को नौ नवंबर को मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनकर अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए प्रेरित किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने पर्चा वितरण भी किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि छतर सिंह ठाकुर ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और कहा कि राज्य प्रभारी अंकित डेढा के निर्देशानुसार यह अभियान राज्य भर के सभी कॉलेजों में चलाया जाएगा। छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार और वोट मांगने का कार्य करेगी। परिसर में चलाए गए इस जागरूकता अभियान में योगिंद्र ठाकुर, योगेश, एलोद चौहान, बिनु मेहता, प्रवीण, विशाल, हंसराज जुन्टा, सुनील, अदिति, मंजुला और पल्लवी आदि ने भी हिस्सा लिया