शिमला। दिवाली के अवसर पर गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को 1600 दीपों से सजाया गया। शुरुआत में 1100 दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना बनाई गई थी लेकिन श्रद्धालुओं के अप्रत्याशित उत्साह और सहभागिता को देखते हुए दीपों की संख्या बढ़ाकर 1600 कर दी गई। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और वहां भक्तिमय माहौल बन गया। मंदिर में दीपोत्सव के इस भव्य नजारे को श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन के कैमरों में भी कैद किया। संवाद