फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 16 सड़कें बंद, 19 ट्रांसफार्मर अभी भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी भी लोगों का जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। बुधवार शाम तक भी जिले में 16 सड़कें बंद थीं। 19 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं और पानी की नौ पेयजल योजनाएं बंद हैं। प्रशासन इनको अभी तक बहाल नहीं कर पाया है। इस कारण इन क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार जिला में सबसे ज्यादा रोहड़ू उपमंडल में 11 सडकें बंद हैं। चौपाल में चार और क्वार में एक सड़क बंद हैं। चौपाल क्षेत्र में 15 ट्रांसफार्मर ठप हैं और आठ पानी की परियोजनाएं बाधित हैं। इसके अलावा डोडरा क्वार में तीन बिजली ट्रांसफार्मर और कुमारसैन में एक पानी की योजना बाधित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें