फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आर्ट फेस्टिवल के लिए 16 कलाकार चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य संग्रहालय की ओर से बैंटनी कैसल में 13 जून से आयोजित किए जाने वाले शिमला आर्ट फेस्टिवल के लिए देशभर से 16 कलाकार चयनित किए हैं। इसमें चार कलाकार हिमाचल से बाकि 12 कलाकार बाहरी राज्यों के हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में इन सभी कलाकारों के रहने और खाने-पीने का खर्चा संग्रहालय उठाएगा। इसके अलावा यह कला महोत्सव सभी कला प्रेमियों और कलाकारों के लिए खुला रहेगा। इच्छुक कलाकार भी इसमें भाग ले सकते हैं। फेस्टिवल 13 से 15 जून तक चलेगा। राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. हरी चौहान ने बताया कि भाग लेने वाले प्रत्येक कलाकार के लिए कला सामग्री संग्रहालय द्वारा प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें