फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी की 159 छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में मंगलवार को पीटीए प्रायोजित मेधा आधारित छात्रवृत्ति वितरण एवं इंटर्नशिप नियुक्ति समारोह आयोजित किया। महाविद्यालय की छात्रवृत्ति समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर 159 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 83 और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 76 छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में 63 छात्राओं को इंटर्नशिप के नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इसके माध्यम से छात्राओं को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक कार्य अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें