सर्कुलर रोड से मालरोड के लिए बनाई गई एचपीटीडीसी की नई लिफ्ट की आज रिपेयर की जाएगी। इस कारण दो घंटे लिफ्ट को बंद रखा जाएगा। सुबह 11 से एक बजे तक यह लिफ्ट बंद रहेगी। पर्यटन विकास निगम की महाप्रबंधक पूनम भारद्वाज ने बताया कि लिफ्ट से आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों और सैलानियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए दोनों पुरानी लिफ्टें चालू रखी जाएंगी।