ओल्ड बस स्टैंड से संजौली की तरफ जा रही निजी बस में सवार व्यक्ति दरवाजे पर संतुलन बिगड़ने के बाद बाहर गिर गया। इस व्यक्ति के सिर पर चोटें आई हैं। ननखड़ी के रहने वाले पूर्णचंद को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया।