फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी ग्रीन की टीम ने जीता बास्केटबाल का खिताब

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टौणी देवी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि युवाओं को खेलों में और अधिक रुचि दिखानी चाहिए। धूमल सोमवार शाम को टौणी देवी स्कूल में आयोजित हेम राज मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बास्केटबाल टौणी देवी का पुराना खेल है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय बहल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। फाइनल मैच का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोला। फाइनल में आर्मी ग्रीन व अमृतसर की टीम में भिडंत हुई। जिसमें कड़े मुकाबले में आर्मी ग्रीन ने अमृतसर को 74-67 के अंतर से करारी शिकस्त दी। आर्मी ग्रीन के जयवीर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेता टीम को 15 हजार नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को दस हजार व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सचिव रविंद्र ठाकुर, कृष्ण चंद, सत्यदेव शर्मा, सुरजीत सिंह, संजय कुमार, बीडीसी सदस्य प्रेम लता, बारीं की प्रधान बबीता चौहान, टपरे प्रधान रजनीश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभयवीर लवली, रवि राणा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें