फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज स्कूल ने निकाली शौभा यात्रा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्य समाज स्कूल ने निकाली शोभा यात्रा
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के आर्य समाज लोअर बाजार का 137वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोअर बाजार से शेरे पंजाब तक इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा से पहले आर्य समाज स्कूल के बच्चों सहित आर्य समाज के सदस्यों ने यज्ञ किया और ध्वजा रोहण के बाद डीसी कार्यालय से लेकर लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आर्य समाज के लोगों सहित आर्य समाज स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों ने वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया। आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष आर्यवेश ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य मकसद लोगों को अपनी प्राचीन संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें