अधीक्षक पद से एसएस जोगटा सेवानिवृत्त
शिमला। आईजीएमसी के अधीक्षक ग्रेड वन के पद पर तैनात सुरजन सिंह जोगटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके अलावा मेट्रन हेमलता शर्मा, ओपथेलमिक ऑफिसर सत्या डोगर, पुरुष स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीना देवी भी रिटायर हो गईं हैं। शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं सहयोगी चिकित्सालय कर्मचारी कल्याण समिति ने विदाई पार्टी दी।