राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में हिमाचल शतरंज ऐसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के करीब 64 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी 15 वर्ष और उससे छोटी उम्र के थे। नगर निगम के उपमहापौर राकेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के दिमाग का विकास होता है। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में हिमाचल के बच्चों ने बाजी मारी। वहीं प्रतियोगिता में विजय कुमार, पंकज वर्मा, अरुण वर्मा, रोमित वर्मा, चीनमी मेहता, ठाकुर संजीव, कंवर डा. कुलदीप, कंवर, न्यासा जिंटा, नेहा, निशांत भारद्वाज, महेंद्र सिंह, कुनाल रावत, नूतन देवी, ताई वेदी, सूर्यांश वर्मा, आन्या ठाकुर, केशवी, गुंजन, मनिका शर्मा, अनुशा, अलंकृता मल्होत्रा, अंशिका, सेजल शर्मा, भूमिका, श्रेया गुलेरिया, आरुषि ठाकुर, शबु ठाकुर, साना तलवार, दिव्यांशी कटोच, मनीशा कुमारी, श्रद्धा ठाकुर विजेता रहे।