फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी पर समीक्षा बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कई महकमों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। कुल 17 ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनकी रिपोर्ट अटक गई है। अब इन महकमों के अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर चले गए हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लटक सकता है। प्रोजेक्ट के नोडल ऑफिसर प्रशांत सरकैक ने सभी विभागों को 30 सितंबर तक एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसमें विभागों को बताना था कि उन्हें क्या काम करने हैं और उस पर कितना पैसा खर्च होना है। इसी आधार पर डीपीआर तैयार होनी है। लेकिन 30 सितंबर को ज्यादातर विभाग यह रिपोर्ट नहीं दे पाए। बाद में यह समयसीमा 15 अक्तूबर की गई लेकिन अभी भी सिर्फ 22 ही प्रोजेक्ट की रिपोर्ट आई है। ऐसे में शुक्रवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों से शिमला में बनने वाले 50 प्रोजेक्टों से जुड़ी रिपोर्ट ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, एचआरटीसी, डीडीयू समेत सात विभागों ने समय पर अपनी रिपोर्ट सौंपी है। उधर, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, दमकल, रेलवे ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं, 11 ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिन पर अभी काम नहीं होना है। प्रोजेक्ट के नोडल ऑफिसर ने बताया कि शुक्रवार को बैठक में सभी विभागों से रिपोर्ट के बारे में विस्तृत बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें