डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। डमटाल के इंदौरा मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में 2 युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डमटाल के इंदौरा मोड़ पर शुक्त्रस्वार को देर सायं झाड़ियों में राह चलते किसी ने शवों को देखा तो तुरंत इसकी सूचना डमटाल पुलिस चौकी को दी। इस पर इंदौरा पुलिस थाना के प्रभारी ओंकार ठाकुर डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप चंद, हेड कांस्टेबल नरिंदर सूद चैन सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नूरपुर के डीएसपी को इसकी सूचना दी गई।? सूचना मिलने पर नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस ने झाड़ियों में पड़े दोनों शवों की शिनाख्त की। दोनों युवकों के शव बुरी तरह से गल सड़ चुके हैं और उनके चेहरे तक पहचान में नहीं आ रहे हैं। शवों के पास पड़े एक बैग को जब पुलिस ने खंगाला तो बैग में से दसवीं और बाहरवीं कक्षा के सर्टिफिकेट मिले हैं। इनमें में एक का नाम प्रदीप शर्मो पुत्र प्रेम पाल शर्मा जो गोल्डन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुरदासपुर जन्म तिथि 01/07/1984 लिखा हुआ है तथा दूसरे का नाम नरिंदर पाल पुत्र हज़ारी लाल जो कि बाल विद्या मंदिर कोटली नंगल कोटली गुरदासपुर और जन्म तिथि 11/10/1991 लिखा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मौके पर पहुंच कर शवों की शिनाख्त करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इंदौरा मोड़ पर दो युवकों के शव पड़े हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्ज़े में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों युवको के शवों पर किसी भी तरह की कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।?शव काफी दिनों से पड़े होने के कारण गल सड़ चुके हैं, जिसके कारण उनकी सही पहचान नहीं हो पा रही है। उनके पास मिले हुए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमाटर्म की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे तक पहुंच सकती है। डमटाल पुलिस चौकी में मामला दज़ॱर कर लिया गया है और आगामी तफ्तीश जारी है।