फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े युवकों पर चढ़ाई दी कार
विज्ञापन


परवाणू (सोलन)। पुरानी रंजिश के चलते सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों पर कार चढ़ाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस वारदात में तीन युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परवाणू के होटल विंडसमूर के पास महलू दत्त विनय ठाकुर और कृष्ण कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे लगाकर किसी के इंतजार में खड़े थे। अचानक कार में सवार तीन युवकों ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी। इसमें विनय की टांग टूट गई तथा दो अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हादसे में घायल युवकों के साथ अस्पताल आए लोगों पर अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई है। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें