फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिल्ली रैली के लिए 1500 कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दिल्ली में रविवार को होने जा रही कांग्रेस की रैली के लिए जिला शिमला से 1500 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता रवाना हो गए हैं। शिमला शहर और शिमला ग्रामीण जिलों से शनिवार शाम छह बसें, 20 से ज्यादा ट्रैवलर और दर्जनों निजी वाहन दिल्ली रवाना किए गए हैं। एसआईआर को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर होने जा रहे प्रदर्शन में जिले के कई पदाधिकारी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। शिमला ग्रामीण कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि जिला शिमला से 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता रैली के लिए रवाना हो गए हैं। रामपुर, रोहड़ू, कोटखाई, चौपाल से लेकर शिमला शहर तक से कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें