शिमला। राजधानी शिमला सहित पूरे ऊपरी शिमला क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के कारण 15 सड़कें बाधित हो गई हैं। इन सड़कों से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। सुबह 25 सड़कें बाधित थी जिसमें से लोक निर्माण विभाग ने 10 सड़कों को मंगलवार देर शाम तक बहाल कर दिया। अब शेष 15 सड़कों को खोलने में अभी समय लगेगा। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले के शिमला सर्किल में बंद हुई तीनों सड़कों को मंगलवार शाम तक बहाल कर दिया गया।