शिमला। आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से अंगदान विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में 15 लोगों ने अंगदान करने का शपथ पत्र भरा। इसके अलावा सोटो की टीम ने अंगदान के प्रति पंफलेट भी बांटे। अभियान के दौरान सीएमओ डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि देश में प्रतिदिन हर 17 मिनट में एक मरीज ट्रांसप्लांट का इंतजार करते हुए अपनी जान से हाथ धो बैठता है। लिहाजा जिस व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष हो उसे अपनी स्वेच्छा से अपनी करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून और नियमों के दायरे में अंगदान कर सकता है। इस अवसर पर सोटो की टीम से रामेश्वरी और भारती कश्यप भी मौजूद रहीं। संवाद