फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा प्रश्नकाल 1

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नकाल
विज्ञापन

सरस्वती नगर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक : गोविंद
शिमला। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वतीनगर में खेल स्टेडियम के लिए 90 बीघा जमीन उपलब्ध है। यहां पर खेल स्टेडियम का शिलान्यास पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने वर्ष 2002 में किया था। एक करोड़ 35 लाख रुपये इस पर खर्च किए जा चुके हैं। पूर्व सरकार में अनदेखी की वजह से मैदान खंडहर हो गया है। उन्होंने कहा कि मैदान में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए जितना पैसा खर्च होगा, उसे किया जाएगा। शिक्षा विभाग से मिली सूचना के मुताबिक वर्तमान में खेल मैदान को हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के सौजन्य से समतल किया जा रहा है। निकास नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है। खेल स्टेडियम के पैवेलियन ब्लॉक की मरम्मत की जानी है। खेल मंत्री ने यह जानकारी जुब्बल-कोटखाई के भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा के सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें