शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय शिगोकान गोजू रियु प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। न्यू शिमला वार्ड की पार्षद कुसम लता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के पहले दिन करीब 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिगोकान गोजू रियू एसोसिएशन के प्रधान महासचिव सैनसई पीएस पंवर भी मौजूद रहे। अंडर 10 में अर्थव चौहान ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और भव्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 12 में कार्तिक, निनाद और राजन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 में उमेश ठाकुर और अंडर 16 में सुमेश शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में भी मुकाबले करवाए गए। अंडर 10 में स्वास्तिका ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 12 में आरुषि, अंडर 14 में कल्पना ने प्रथम स्थान पाया। ओपन गर्ल में 18 से 21 किलो ग्राम वर्ग में श्रेयांशिका, 21 से 23 किलो भार वर्ग में अक्षप्रीत और 24 से 25 किलो वर्ग में माया शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।