बिलासपुर।
मनाली चंडीगढ़ हाईवे पर गंभरौला पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार अरचित मल्होत्रा 21 वर्ष पुत्र तरल कुमार मल्होत्रा निवासी 10/30 सेक्टर 18 सरोजनी नगर दिल्ली बिलासपुर से छिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान गंभरौला पुल के पास ट्रक और बाइ की टक्कर हो गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों की मदद से युवक को फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।