शिमला। स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान कार से कुमारसैन के दो युवकों से 13.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शोघी में नाकाबंदी के दौरान कार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से दो पारदर्शी पाउच में 13.16 ग्राम चिट्टा मिला। कार में योगेंद्र 30 वर्ष निवासी कुमारसैन और अनुज 26 वर्ष निवासी कुमारसैन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो