फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिष्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव एक जून से
विज्ञापन

हिमाचल के कलाकारों को दी जाएगी तवज्जो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में हर साल मई या जून में समर फेस्टिवल मनाया जाता है। रिज मैदान पर आयोजित किए जाने वाला यह महोत्सव सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। परंपरागत रूप से इस उत्सव में स्थानीय लोकनृत्यों के प्रदर्शनों के साथ भारत की मशहूर हस्तियों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहता है। 1960 के दशक से शुरू हुए इस महोत्सव का आयोजन इस साल एक से पांच जून तक आयोजित किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल में मंच पर हिमाचल के लोकल कलाकारों को तवज्जो दी जाएगी। वहीं, बाहरी राज्यों से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव का आगाज एक से पांच जून तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली स्टार नाइट देर रात 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए न्यायालय से स्वीकृति ली जाएगी। शेष अन्य चार दिनों के कार्यक्रम शाम चार से रात दस बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होेंने कहा कि कलाकार को एक प्रोग्राम के लिए मंच पर 15 मिनट का समय दिया जाएगा। कश्यप ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव की पुरानी पहचान से लोगों को दोबारा रूबरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिन के समय होने वाले कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों को प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही डांस स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। जिला उपायुक्त ने कहा कि फोटोग्राफर के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जो विभिन्न तरह की फोटो खींच सकता है। कश्यप ने आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के बेहतर आयोजन के लिए आम जनता के 10 दिनों के भीतर जिला वेबसाइट पर सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें