फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में प्रवीण, आस्था रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
पंजाब नेशनल बैंक अंचल कार्यालय शिमला की ओर से स्टाफ सदस्यों के लिए अंचल स्तरीय खेलकूद का आयोजन धर्मशाला में किया गया। पीएनबी के अंचल प्रबंधक राकेश गुप्ता ने खेल स्पर्द्धाओं का शुभारंभ किया। खेल स्पर्द्धाओं में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस और कैरम-बोर्ड रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रवीण बैंस प्रथम, कपिल दूसरे और भगवान दास तीसरे, जबकि महिला वर्ग में आस्था प्रथम, अभिलाषा दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा डबल में भुवनेश-योगेश प्रथम, विनय-विजय दूसरे और कपिल-निशांत तीसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में अमित प्रथम, आयुष दूसरे और मनोज तीसरे स्थान पर रहे। डबल में कपिल-राकेश प्रथम, अमित-तपन दूसरे और अनीश-निशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इधर, शतरंज प्रतियोगिता में दीपक प्रथम, सूरज दूसरे और अवंतिक तीसरे स्थान पर रहे। कैरम बोर्ड में अश्वनी प्रथम, कुनाल द्वितीय, भूपिंद्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं डबल में अश्वनी-रामपाल प्रथम, अनिश-कुनाल दूसरे, जबकि आरके गर्ग-गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान पीएनबी धर्मशाला के मंडल प्रमुख सुनील सोनी, उपमंडल प्रमुख टीसी धीमान, मुख्य प्रबंधक गुरविंद्र कुमार, अजय कौल मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें