फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन ने छेड़ी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
ऊना में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय विशेष प्रयास कर रहा है। तभी ऊना मतदान की दृष्टि से प्रदेश में अव्वल बन सकेगा। लोकतंत्र में मतदान के महत्व और सरकार चुनने में आमजन की भागीदारी को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत पंचायती राज एवं शिक्षण संस्थाओं, महिला एवं युवक मंडलों, स्वयंसेवी और गैर सरकारी संस्थाओं के व्यापक सहयोग से मतदाता जागरूकता शिविरों और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। मतदान जागरूकता वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना विकास लाबरू का कहना है कि आम विधानसभा चुनाव-2017 के लिए जिला ऊना में 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी नौ नवंबर को निर्धारित मतदान को लेकर जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जागरूकता को लेकर होर्डिंग भी स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा मतदाताओं को ईवीएम के साथ-साथ प्रदेश में पहली बार चुनावों में इस्तेमाल होने जा रही वीवीपैट यानी वीवीपैट मशीन को लेकर ग्राम पंचायत और मतदान केंद्र स्तर पर मतदाताओं को जागरूक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीवीपैट को लेकर डेमोक्रेसी वैन से मतदाताओं को मतदान केंद्र स्तर पर जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। इसके लिए हर विस निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। उपायुक्त का कहना है कि विधानसभा चुनाव-2012 में ऊना में मत प्रतिशतता 73.74 प्रतिशत रही है जिसमें महिलाओं की भागीदारी 78 प्रतिशत तथा पुरुषों की 69 प्रतिशत रही। इस बार जहां महिलाओं की भागीदारी को 90 प्रतिशत और पुरुषों की भागीदारी को 85 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने ऊना में मतदान को 90 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए जिला के सभी मतदाताओं से आगामी नौ नवंबर को लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक उत्सव की तरह भाग लेने का आह्वान किया है ताकि ऊना प्रदेश में मतदान प्रतिशतता में नंबर एक बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें