नालागढ़ में चार साल बच्ची से दुष्कर्म, चाचा गिरफ्तार
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक चार साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी तो पड़ोसी चाचा उसे बहला फुसलाकर किसी सुनसान जगह पर ले गया तथा उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में देखकर उसके परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया तथा पीड़ित बच्ची का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच महिला पुलिस थाना को सौंप दी है।