फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवन को तर कर रहा चोरी का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। खुंडियां तहसील के अंतर्गत सरकारी भवन बनाने के लिए चोरी का पानी प्रयोग में लाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है लेकिन विभागीय मिलीभगत के चलते एक सरकारी भवन के निर्माण के लिए पानी की मेन पाइप से ही चोरी का कनेक्शन दे दिया गया है। हिमाचल प्रदेश युवा भाजपा आईटी सेल के सदस्य आरती दत्त और पूर्व ब्लाक समिति सदस्य संजय राणा ने आरोप लगाया कि खुंडियां तहसील के अंतर्गत महादेव, खुंडियां, हारना, अलुहा आदि पंचायतों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन आईपीएच विभाग की कथित मिलीभगत के चलते पानी की मेन पाइप से सरकारी भवन के निर्माण के लिए मेन पाइप से चोरी छिपे कनेक्शन दे दिया है। उन्होंने बताया कि इस कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आज दिन तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। एक्सईएन आईपीएच देहरा सुरेश महाजन का कहना है कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर ऐसा है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें