फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजली चुनी मिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंजलि मिस, साहिल मिस्टर संजौली कॉलेज
विज्ञापन

अंतिम सत्र के छात्रों को दी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमाया रंग
शिमला। शहर के उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र संजौली कॉलेज में बुधवार को स्नातक डिग्री के अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित किए समारोह के लिए कनिष्ठ छात्रों ने सभागार को खूब सजाया हुआ था। इसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. दीक्षा मल्होत्रा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। इस दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई सौंदर्य प्रतियोगिता और मॉडलिंग में अंजलि को मिस और साहिल कौशल को मिस्टर संजौली कॉलेज चुना गया। प्राचार्य ने इन दोनों को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्कूल बैंड की प्रस्तुति के साथ ही छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक और खेल प्रतियोगिताएं भी करवाईं, जिसमें कॉलेज शिक्षक लोकेंद्र ठाकुर, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. रविंद्र चौहान और शिवानी सूद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कुर्सी दौड़ में छात्राओं ने बाजी मारी। विदाई समारोह की सौंदर्य प्रतियोगिता शिक्षिका डॉ. रुचि, डॉ. मीनू जीवन, डॉ. मीना शर्मा और डॉ. अनुपमा सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। रंगारंग प्रस्तुतियों में रिताक्षी ने बॉलीवुड डांस, संदीप, मोहित, अभिषेक जिस्टु आदि ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। किन्नौरी नाटी की प्रस्तुति को भी मौजूद छात्रों ने खूब सराहा। अर्थशास्त्र विभाग ने भंगड़ा पेश किया। सौंदर्य प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पहुंचे प्रतिभागियों से जीवन का सबसे बड़ा आदर्श कौन सवाल किया गया। इसके जवाब में अंजलि ने माता-पिता को अपना आदर्श बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें