गुर्दा प्रत्यारोपण से मरीजों को मिलेगा लाभ: डॉ. पाल
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. एलएस पाल ने जयराम सरकार की ओर से गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा को उपलब्ध करवाने की सराहना की है। डॉ. पाल कहते हैं कि सूबे से इलाज करवाने आने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ होगा। मरीज निजी अस्पतालाें में महंगी दरों पर एक ओर जहां ट्रांसप्लांट करवाने से बच सकेंगे, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का गठन और गरीब व जरूरतमंद, गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को दस करोड़ के बजट से मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। इलाज के लिए पैसे न होने के कारण अब मरीजों को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।