फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों के बढ़े दामों पर माकपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर सीपीआईएम ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया है। माकपा ने बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दामों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। सीपीआईएम लोकल कमेटी शिमला के पार्टी सचिव विजेंद्र मेहरा ने केंद्र सरकार को जनता का विरोधी बताया। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं लेकिन देश में पेट्रोल की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। आज पेट्रोल 80 रुपये और डीजल 59 रुपये तक प्रति लीटर पहुंच गया है। माकपा ने जीएसटी लाने के विचार को भी जल्दबाजी बताया है। जीएसटी के लागू होने के बाद कारोबारी, व्यापारी और आम जनता हाशिये पर आ गई है। प्रदर्शन के दौरान सीपीआईएम ने डीसी ऑफिस से लेकर शेरे पंजाब तक रैली निकाली। इस दौरान यहां पर जनसभा की गई। उधर प्रदर्शन में संजय चौहान, बलबीर पराशर, सोनिया, बाबू राम, रमाकांत मिश्रा, आशु भारती, किशोरी, विनोद बिरसांटा, बालक राम, पूर्ण चंद, जगदीश, दलीप, सुरेंद्र, बिट्टू, दर्शन, बबलू, रामप्रकाश, संगीता, कलावती सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें