शिमला। डाइट श्यामलाघाट में सोमवार को जिला स्तरीय रंगोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों और शिक्षा खंडों से पहुंचे 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रंगोत्सव में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक अनिल कुंटा ने किया। विद्यार्थियों ने रंग भरो, हस्तलेखन, कोलाज मेकिंग, लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कुंजन के नेतृत्व में किया गया। समापन अवसर पर उपनिदेशक अनिल कुंटा और डाइट शिमला के प्रधानाचार्य वीरेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। संवाद