फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। शिविर में उच्च शिक्षा निदेशक हरदेव सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें 50 कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने जुब्बड़हट्टी और खलग गांव के रास्तों, नालियों और पानी के स्रोतों की सफाई की। वहीं, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा निवारण, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता पर रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया। मुख्यातिथि ने कर्मचारियों और स्कूल के विद्यार्थियों को समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने एकल गान, समूहगान और लोकनृत्य की प्रस्तुत देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ज्योति, अभिनय, रविंद्र, अभिषेक, मुनीश, मनीष, अशुंमान, हंसराज, पूजा, तनवी, आरजू, श्रुति, रंजना, गौरव ठाकुर, अमन, मनीष शर्मा, पवन, सौरभ शर्मा, रविंदर अभिषेश, हंसराज, मुनीश, दिलजीत और अन्य छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य राजेश चौहान, एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी रणजीत पठानिया, बवीता ठाकुर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें