फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में गौतम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को शिमला हॉट वेदर और राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में करीब 6 ग्रुप में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें अंडर 12, अंडर 15, अंडर 18, अंडर 21, अंडर 40 और एक अन्य ग्रुप भी बनाया गया है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन करीब 50 मैच करवाए गए। आशुतोष और गौतम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। गौतम ने 3-2 से मैच जीत लिया। टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव यशपाल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, यूपी, जम्मू और कश्मीर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कहा कि टेबल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। सचिव यशपाल राणा ने बताया कि हिमाचल, पंजाब के युवा नशे के दलदल में फंस रहे हैं। इसलिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को वसुंद्रा, रिजुल, भवप्रीत, सभ्या, संगम, गर्गी, तानिशा, सोनालिका, प्रनित कौर, भव्यप्रिता, विशाखा, शिवानी, वरुणिका, प्रियंका, अनिशा, स्मृति, चंचल, सपना, सुभद्रा, संतोष, वरुणिका, काजल, सौम्या, रागनी, शिवानी, सोनाली, कल्पना, सोनिका, अंजना आदि ने मैच जीते। पुरुष वर्ग में माधव, गौतम, विशाल, आशुतोष, आशुतोष वर्मा, खुशाग्रा, सिद्धांत, अदिप गुप्ता, सूर्या, दिव्यांग कौर, मनु, हितेश, तानिश, जसकृत, सतकार, करण, पुनीत, भूपेश, आर्यन, चेतन, पार्थ, जगदीश, लोकराज, विनोद, आर्यन, गौतम, दिवेश, कृश ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें