फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी पहुंची एम्स की टीम, ट्रामा सेंटर का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी के ओपीडी भवन में बन रहे ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के लिए दिल्ली के एम्स से आई डॉक्टरों की एक टीम बुधवार को अस्पताल पहुंची। इस दौरान टीम ने ओपीडी ब्लॉक का जायजा लिया। टीम ने बताया कि किस फ्लोर में कौन सी मशीन लगाई जानी है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. अशोक शर्मा और एमडी एनआरएचएम पंकज राय भी मौजूद रहे। इसके अलावा अस्पताल के ओपीडी भवन में इमरजेंसी विभाग के निर्माण को लेकर बैठक भी की गई। बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर बनने के बाद ट्रामा मरीजों के लिए अलग से डॉक्टरों का स्टाफ तैनात रहेगा जो तुरंत मरीजों को उपचार की सुविधा देगा। सूत्रों का कहना है कि एम्स की टीम अस्पताल में बन रहे नए ट्रामा सेंटर के ढांचे को लेकर सकारात्मक है। उधर, प्रबंधन का कहना है कि ओपीडी ब्लॉक में बन रहे ट्रामा सेंटर में मशीनरी लगाने को लेकर भी एस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। इसके ऑर्डर होना बाकी हैं। दिल्ली से ट्रॉमा सेंटर के डॉ. तेज प्रकाश सिन्हा और डॉक्टर संजीव भोई शिमला आए थे। इस दौरान आईजीएमसी से चिकित्सा उप अधीक्षक डॉ. राहुल राव, डॉ. प्रमोद जरेट, डॉ. विवेक चौहान, ऑर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुंद, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सुरेंद्र सोढी, सर्जरी विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल मल्होत्रा और रेडियोलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें