फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी में हिमाचल नाटियों पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी में बुधवार को चना संगीत अकादमी की ओर से स्वर संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनामिका मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान अकादमी के कलाकारोें ने शास्त्री और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने चतुरंग, राग माला और हिमाचल नाटियों की दमदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गुंजन, सरगम, शुभम, जितेंद्र, प्रियंका, पलक, अंजलि, पूजा, अनामिका, कुनाल और अभिषेक ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को इनाम दिए और बधाई दी। समारोह में अकादमी की प्रधान कौशल्या चना, विनोद चना, हेमंत और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें