फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफ्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नंदलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी होटलों और रेस्टोरेंट के महाप्रबंधकों, प्रबंधकों और शेफ्स के अलावा पर्यटन तथा आतिथ्य प्रबंधन से जुडे़ प्राध्यापकों, भोजन आलोचकों और लेखकों ने हिमाचल शेफ्स एसोसिएशन का गठन किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक हिमाचली व्यंजनोें को समुचित स्थान देने और प्रदेश के नौजवानों विशेषकर लड़कियों को इस व्यवसाय की ओर आकर्षित करना है। शिमला के पीटरहॉफ में हुए चुनाव में निगम के सहायक महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा को अध्यक्ष, होटल कांबरमेयर शिमला के शेफ राजीव आहूजा और होटल मेरिना के कार्यकारी शेफ विजय कुमार वशिष्ठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरएम क्लब महेंद्र रिजार्ट मशोबरा के अरविंद शर्मा, डीबेंचर होटल के कार्यकारी शेफ आरपी डोल्टा, अमोेद रिजार्ट के कार्यकारी शेफ किशोर सकलानी और सहारा इंडिया होटल के उपाध्यक्ष अमित चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया। मालना होम्स रिजॉर्ट मशोबरा के महाप्रबंधक सुरेंद्र शर्मा, तुशाली रिजॉर्ट के महाप्रबंधक विकास शर्मा, एचएचएच शिमला के शेफ अरुण डोल्टा, एपीजी के सहायक प्राध्यापक सुनील और वैभव, बाहरा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक संजय ठाकुर और सीसेल ओबराय के संयुक्त सचिव राजकुमार भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया गया। व्यू मैजिक रिजार्ट चायल के महाप्रबंधक प्रदीप चौहान, पीटरहॉफ के प्रबंधक डीडी शर्मा, होटल डीबेंचर के उपाध्यक्ष मलकीत सिंह मारवाह को मीडिया सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें