शिमला। डेंटल कॉलेज की ओर से वीरवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से कंडा जेल में लगाए इस शिविर में कैदियों और कर्मचारियों ने दांतों की जांच करवाई।शिविर में डॉ. अरुण ठाकुर और डॉ. अतुल सांख्यान समेत बारह डॉक्टरों की टीम ने 110 कैदियों के दातों की जांच की। शिविर में 30 कैदियों के दांत निकाले गए, 25 की फीलिंग और 20 कैदियों के दांतों की सफाई की गई। पंद्रह कैदियों के दांतों के एक्सरे भी किए। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज ने यह जानकारी दी है। संवाद