शिमला। एचपीयू के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में दो सप्ताह के ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स में देश के 20 राज्यों के 109 शिक्षकों ने भाग लिया। यह अंतरविषयक कार्यक्रम 15 से 27 जून तक चला। समापन सत्र में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शशि कांत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मूक्स उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव ला रहे हैं। एमएमटीटीसी के निदेशक डीआर ठाकुर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। सहायक निदेशक शालिनी कश्मीरिया ने शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कोर्स समन्वयक बलवीर सिंह ने कार्यक्रम की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संवाद