शिमला। सुन्नी थाना के तहत बसंतपुर में पुलिस ने एक जीप से 108 पेटी देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शराब को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब करसोग की ओर लाई जा रही थी लेकिन जब पुलिस ने शराब संबंधित दस्तावेज मांगे तो चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया है। मामला देररात का बताया जा रहा है। पुलिस ने बीडीओ ऑफिस बसंतपुर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान जीप की तलाशी पर उसमें से 75 पेटी देसी शराब संतरा मार्का और 33 पेटी ऊना नंबर वन की बरामद की गईं। पुलिस ने चालक रमेश कुमार निवासी गांव कवालग पीओ ब्योलिया तहसील एवं जिला शिमला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद