फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटने से किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यर्थ बह रहा पानी, हरदासपुरा वार्ड में पेयजल किल्लत
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर के पास पेयजल लाइन टूटने से बह रहा पानी, आईपीएच विभाग ने नहीं करवाई मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हरदासपुरा वार्ड के लोगों की प्यास बुझाने वाली पेयजल पाइप शनि मंदिर के पास टूटी हुई है। इसकी वजह से पेयजल लाइन का सारा पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। इस वजह से वार्ड के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। चैन सिंह, योगराज, चमनलाल, सुरेश, जतिन, मनीष, कमल कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र, होशियार सिंह, अरुण और तिलक ने बताया कि शनि मंदिर के पास बुधवार को पेयजल लाइन टूट गई। मगर इसकी मरम्मत करने के लिए अभी तक कोई भी विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से दिन भर सारा पानी सड़क पर बहता रहता है। वीरवार को भी टूटी हुई पेयजल पाइप को ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। इसकी वजह से हरदासपुरा के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने जगह-जगह स्लोगन लगाए जाते हैं, कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है, इसे व्यर्थ न बहने दें। मगर हरदासपुरा में विभाग की मेन पाइपलाइन एक दिन से टूटी हुई है। मगर इसे ठीक करने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे विभाग की कथनी और करनी में साफ पता चलता है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की है कि शनि मंदिर के पास टूटी हुई पेयजल पाइप की मरम्मत करवाई जाए। ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। इसके अलावा सड़क पर व्यर्थ पानी भी नहीं बहेगा।
पाइपलाइन ठीक करने को भेजे कर्मचारी : केवल शर्मा
सहायक अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। कर्मचारियों को पाइप लाइन ठीक करने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें