शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के आवासों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को हुई बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों का कहना था कि कुछेक आवासों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। कई सालों से इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। बार बार मांग रखने के बावजूद प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। कर्मचारियों ने माना कि कुछेक आवासों का मरम्मत कार्य पूरा भी हो चुका है। ऐसे में बाकी कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत भी जल्द पूरी की जाए। कुलपति ने भरोसा दिलाया कि जिन आवासों की मरम्मत अभी नहीं हो पाई है, उनका काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर है और जल्द से जल्द इनका समाधान किया जाएगा।