फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर संजौली कॉलेज में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एसएफआई की संजौली कॉलेज गर्ल्स कमेटी ने बुधवार को कॉलेज में महिला सुरक्षा और गुड़िया प्रकरण जैसे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के मामलों पर कैंपस में चर्चा का आयोजन किया। इकाई ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्राचार्य को एक मांग पत्र भी सौंपा। इकाई सचिव प्रियंका नेगी ने इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए प्रदेश और देश में महिलाओं की सुरक्षा की मौजूदा स्थिति से अवगत किया। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारों को ऐसी हिंसक घटनाओं को रोकने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने होंगे और कड़े कानून बनाने होंगे। आज महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। छात्राओं ने इस दौरान कैंपस में छात्राओं के शौचालय, साफ सफाई, कॉमन रूम जैसी जरूरी सुविधाएं देने की मांग भी उठाई। चर्चा में सोनम नेगी, रितिका, पूजा, महिमा, दीपिका, रचना नेगी, शालिनी, एलिजा, नेहा, पूजा, महिमा, दिव्या, अनुजा, प्रीति, सोनाली सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें