फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल मिस, अभिषेक मिस्टर जेसीबी चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
जेसीबी पब्लिक स्कूल के जूनियर छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सीनियर छात्रों को विदाई दी। स्कूल की प्रबंध निदेशक कुशल मल्होत्रा और प्रधानाचार्य रेखा बाली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मॉडलिंग में जलवे बिखेरे। प्रतियोगिता में आंचल भारद्वाज को मिस जेसीबी 2017 चुना गया, जबकि प्रगति को फर्स्ट रनरअप और शितुल को सेकेंड रनरअप चुना। छात्रों में अभिषेक जिल्टा को मिस्टर जेसीबी का खिताब देकर नवाजा गया। मानव चौहान को प्रथम रनरअप और सौरभ गाचली को सेकेंड रनरअप चुना गया। बारहवीं के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग टाइटल देकर सम्मानित किया गया। इनमें सरगम को मिस चार्मिंग, जहानवी को मिस हॉय हिल्स, नीतिश नेगी को मिस्टर हेंडसम चुना गया। प्रधानाचार्य रेखा बाली ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में अपीयर होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस विदाई कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें