फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस नवंबर की शाम तक हटाने होंगे पोस्टर-बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विधानसभा चुनाव के लिए शहर में जगह-जगह लगे पोस्टर-बैनर, होर्डिंग्स, झंडे समेत सभी तरह की प्रचार सामग्री प्रत्याशियों को मतदान के बाद हटानी होगी। शहर विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर अजीत भारद्वाज ने इसके बारे में सभी प्रत्याशियों और विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी कर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर को पहले की तरह खूबसूरत बनाए रखने और कोर्ट के आदेशों की पालना करने हेतु ये दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रत्याशियों को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दस नवंबर की शाम चार बजे तक शहर से सारी प्रचार सामग्री हटाने को कहा गया है। इसके बाद प्रत्याशियों की ओर से इसके बारे में एक रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर को भी दी जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार मतदान के बाद अपने पोस्टर और बैनर आदि नहीं हटवाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें