फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय परमार की गोद में बैठकर गए शैलेंद्र चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बचत भवन से अभेद सुरक्षा चक्र के बीच पार्षदों को लाइन में भाजपा कार्यकर्ता बाहर लेकर आए। उपायुक्त दफ्तर के परिसर में ही भाजपा विधायकों की तीन गाड़ियां खड़ी की गई थी। इन तीन गाड़ियों में 19 समर्थित पार्षदों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया। गाड़ी की डिक्की में चार-चार पार्षद बिठाए गए। आगे की सीटों में चार-चार महिलाएं बिठाई गई। एक गाड़ी की फ्रंट सीट में कांग्रेस का पाला छोड़कर सोमवार दोपहर को भाजपा में शामिल हुए संजय परमार को बिठाया गया। संजय परमार की गोद में भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान को बिठाया। पार्षदों को गाड़ियों में इस तरह से बिठाए जाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने खूब मखौल उठाया। लोग कहते हुए सुने गए कि पार्षदों को बैठने के लिए पूरी सीट तक नहीं मिली। उधर, पार्षदों को गाड़ियों में बिठाकर एजी आफिस की ओर से ले जाया गया। इस दौरान गाड़ियों के दरवाजों पर कई कार्यकर्ता भी लटके नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें