फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पीएचडी पाठ्यक्रमों का परिणाम शत प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने पीएचडी पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सितंबर में आयोजित परीक्षाओं में फॉरेंसिक साइंस, हिंदी और इतिहास तीनों विषयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सीबीसीएस प्रणाली के तहत नियमित बैच के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परिणाम संबंधी सूचना जारी की। विद्यार्थी अपनी आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभागाध्यक्षों और वेब प्रशासक को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें