शिमला। हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोशिएशन की ओर से गेयटी थियेटर में सोमवार को 25वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण और आधिकारिक रूप से शारीरिक-भार किया गया। शाम तीन बजे के बाद शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया में प्रदेशभर से आए करीब 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया। एसोसिएशन की ओर से रजत जयंती संस्करण पर 9 दिसंबर को शिमला में 25वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप होगी। गेयटी के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयज के टोडलर्ज, सब जूनियर, जूनियर, कैडेटों तथा विशेष रूप से खुले तौर पर सभी सीनियर महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। संवाद