शिमला। स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) ने रिज पर अंगदान विषय को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने अंगदान के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष का कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से कानून और नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है। शिविर में 10 लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा। संवाद