फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर होटलों में दस फीसदी ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार में तेजी नहीं आ पाई। ऑफ सीजन के चलते शहर के होटल कारोबारियों से लेकर पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायियों के चेहरे मायूस हैं। शिमला के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर शनिवार को पर्यटकों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। होटलों में पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी करीब दस फीसदी रही। शिमला पहुंचने वाले अधिकांश पर्यटक चंडीगढ़ और पंचकूला से आए हैं। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि मौजूदा समय में शिमला में पर्यटन का ऑफ सीजन चल रहा है। वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब दस फीसदी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें