फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ रखने पर 10 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ रखने और सूचना बोर्ड न लगाने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने दुकानों का निरीक्षण कर 10 के चालान किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बैम्लोई, लिफ्ट, पुराना बस स्टैंड, समरहिल और बालूगंज मेम्यह कार्रवाई की गई। इस दौरान डेली नीड्स समेत ढाबा और अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर कोटपा एक्ट के नियमों की अवहेलना पाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राखी शर्मा की अध्यक्षता में मूल चंद और भारत भूषण ने यह कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों एवं आम जनता को तंबाकू के दुष्प्रभावों तथा तंबाकू नियंत्रण कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि प्रतिबंधित तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें